बदायूँ महायोजना 2031 हेतु कलक्ट्रेट में आपत्तियों व सुझावों पर हुई सुनवाई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

20 व 21 जून में भी होगी सुनवाई, नियत तिथि उपरांत आपत्ति व सुझाव पर सुनवाई नहीं की जाएगी

बदायूँ । 19 जून। नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र, बदायूँ बृजेश कुमार सिंह बताया कि बदायूँ महायोजना 2031 प्रारूप की प्रदर्शनी कार्यालय नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र बदायूँ कलक्ट्रेट कम्पाउंड में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से 09 नवम्बर 2022 तक लगायी गयी थी। उन्होंने बताया कि जनसामान्य से प्राप्त आपत्तियों व सुझावों की सुनवाई कलक्ट्रेट बदायूँ में दिनांक 19 से 21 जून 2023 तक समय प्रातः 11-00 बजे से सायं 05-00 बजे तक नियत की गयी है। उन्होंने बताया कि 19 जून 2023 को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सुनवाई की गई। 19 से 21 जून के लिए 460 प्रकरणों को सूचीबद्ध किया गया है जिनमें से आज 19 जून को 152 आपत्ति व सुझाव को सूचीबद्ध किया गया है, 147 पर सुनवाई हुई। सभी प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सूचित करते हुए कहा कि उपरोक्तानुसार उपस्थित रहकर समिति के समक्ष अपनी आपत्ति व सुझाव के क्रम में अपना पक्ष प्रस्तुत करें, जिससे आपत्तियों व सुझावों का निस्तारण किया जा सके। नियत तिथि के उपरान्त आपत्ति व सुझाव पर सुनवाई नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुनीश कुमार, नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग के टाउन प्लानर रविंद्र कुमार गौतम, सहायक अभियंता श्याम बाबू सहित अन्य अधिकारी ,कर्मचारी व आपत्ति व सुझाव प्रस्तुत करने वाले उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!