खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। खेल शारीरिक विकास का साधन है । खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है। और ग्रमीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओ में निखार आता है। उक्त बातें रविवार को ग्राम अनखा मे नाईट क्रिकेट टूनामेंट का फीता काटकर उदघाटन करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार रावत ने कही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट पूरी दुनिया मे अंतराष्ट्रीय खेल के तौर पर खेला जाता हैं। ग्रमीण अंचलों में क्रिकेट के बेहतरीन प्रतिभाएं है जरूरत है उनमे निखार लाने की जिसके लिए सरकार को चाहिए कि गांव की इन प्रतिभाओ को संसाधन उपलब्ध कराकर अवसर देना चाहिए। पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेल में हार जीत होती रहती है हार जीत से सबक लेकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है खेल से हमें अनुसाशन और एकता की सीख मिलती है उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उदघाट्न मैच ग्राम अनखा एव बन्नी के बीच खेला गया  इस मौके पर सपा नेता ओसामा अंसारी, ग्राम प्रधान फारुख अंसारी, पूर्व प्रधान मेढ़िया राममूर्ति लल्लू प्रधान , रामलखन यादव , सपा नेता अशोक यादव, , विकास यादव, सरताज राईन रेहान, मुईन अहमद, सोनू रावत दीपक यादव, मो0 अरमान, मो0 शरीफ, अजीत कुमार, अली अहमद सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!