लोकसभा चुनाव के लिए सपा का नया नारा, 80 हराओ भाजपा हटाओ, अखिलेश ने विपक्षी एकता का फॉर्मूला भी समझाया
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए 80 हराओ भाजपा हटाओ का नारा दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सन् 2014 में सत्ता में जैसे आई थी, सन् 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। उसे पीडीए- यानी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों की एकता भारी पड़ेगी।अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, गरीब का सम्मान, उसे न्याय व सुविधाएं दिलाना लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा। विपक्षी एकता का फार्मूला यही हो सकता है कि जो दल जिस प्रदेश मेंमजबूत हो उसको आगेकर बाकी दल चुनाव लड़ें। चुनाव और एकता के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है। जो दल भाजपा को हराना चाहते हैं वे सपा का साथ देने में बड़ा दिल दिखाएं।समाजवादी सरकार मेंबिना इंवेस्टमेंट मीट किए यूपी में एचसीएल और सैमसंग का प्लांट लगा। उन्होंने कहा कि जिसकी तैयारी जमीन पर होगी वही लड़ पायेगा। भाजपा बड़ी-बड़ी कंपनियों को हायर कर पैसों के दम पर चुनाव लड़ती है। सपा कार्यकर्ताओं के दम पर जमीन पर तैयार कर रही है। भाजपा सरकार में पिछड़े व दलितों को नौकरियां नहीं मिल रही है। आउटसोर्सव कांट्रेक्ट पर काम कराए जा रहे हैं
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

