प्राथमिक विद्यालय करपिया में आयोजित पांच दिवसीय समर कैम्प का उद्घाटन किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। खण्ड़ शिक्षा अधिकारी मसौली संजय कुमार शुक्ला द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय करपिया में आयोजित पांच दिवसीय समर कैम्प का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रoअo अवधेश कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि समर कैम्प का आयोजन अगस्ता फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।इस समर कैम्प में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जायेगा जैसे पेंटिंग, पापेट निर्माण,डांस ,सिलाई, क्राफ्ट,विज्ञान शिक्षण सामग्री एवं मॉडल का निर्माण कराया जायेगा।इस मौके पर खण्ड़ शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां कराई गई एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।बीईओ ने विद्यालय प्रांगण में लगे औषधीय पौधों की सराहना की गई।समर कैंप में अगस्ता फाउंडेशन के प्रशिक्षक प्रिंस पल वर्मा,अभिषेक मौर्या एवं सहायक अध्यापक संजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

