सीएम योगी ने विद्युत आपूर्ति को लेकर सख्त रुख अपनाया अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी के चलते नगर व क्षेत्र में जबरदस्त बिजली कटौती ने हाहा कार मचा रखा है
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 9719216984
बिसौली। सीएम योगी ने विद्युत आपूर्ति को लेकर सख्त रुख अपनाया लेकिन स्थानीय अधिकारी व कर्मचारियों की मनमानी के चलते नगर व क्षेत्र में जबरदस्त बिजली कटौती ने हाहाकार मचा रखा है। हालात यह हैं कि पारा चढ़ेगा तो ओवरलोडिंग का बहाना और बारिश होगी तो फाल्ट होने की बात कहकर जबरन कटौती से लोग परेशान हैं। बीते तीन सप्ताह से नगर व क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था रामभरोसे ही नजर आ रही है। साढ़े इक्कीस घंटे की घोषित आपूर्ति में बमुश्किल मात्र दस घंटे सप्लाई मिल पा रही है। उसमें भी किसी किसी फीडर की सप्लाई विभिन्न कारणों के चलते लगातार 24 से 36 घंटे बाधित हो रही है। अधिकारियों के सीयूजी मोबाईल लगातार स्विच आफ होने से उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने बिजलीघर जाना पड़ रहा है। सम्बन्धित एसडीओ व जेई के सीयूजी नम्बर हमेशा बंद रहते हैं। जिससे उपभोक्ताओं में लगातार रोष पनप रहा है।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 9719216984

