आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु सीओ पवन कुमार के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने नगर में रूटमार्च किया।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सीओ पवन कुमार के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने नगर में रूटमार्च किया। पुलिसकर्मियों के बूटों की धमक से यकायक बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सीओ पवन कुमार ने कहा कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर खास निगाह रखे है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों को किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। रूटमार्च में थानाध्यक्ष वजीरगंज धनंजय पांडे, एसओ फैजगंज सिद्धांत शर्मा, चौकी इंचार्ज योगराज सिंह, कुलदीप कुमार, अमित विशनोई, रिजाबुल हसन, दीपक तोमर, सचिन चौधरी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!