बदायूं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मधुर ग्रुप के चेयरमैन ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है l

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने से आशा व्यक्त की है कि वह देशभर में समाजवादी पार्टी के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती प्रदान करेंगे l

ज्ञात रहे पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी के बदायूं संभल अलीगढ़ जनपदों में विश्वसनीय पात्र कार्यकर्ताओं में समझे जाने वाले ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि वह देशभर में भ्रमण करते हुए समाजवादी पार्टी तथा संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने में सफल होंगे l
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में योगेंद्र पाल सिंह तोमर को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ठाकुर के पी सिंह सोनू ठाकुर भारत सिंह यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है l
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर बदायूं जनपद की सीमा पर स्थित जनपद संभल तहसील गुन्नौर के ग्राम मिठनपुर निवासी है वर्तमान में वह अलीगढ़ में मधुर ग्रुप के चेयरमैन है तथा बीते चार दशक से समाज सेवा क्षेत्र सक्रिय रहते हैं उनके द्वारा कई जनपदों में आंखों के विशाल कैंप लगाए गए हैं तथा सैकड़ों परिवारों की बालिकाओं की शादी में सहयोग किया है वह सैकड़ों की तादाद में बीमार लोगों का भी अपने खर्चे पर इलाज करा चुके यही नहीं उन्होंने उन्होंने अपने क्षेत्र में पारिवारिक विवादों मैं आपसी समझौते करा कर दोनों पक्षों में मित्रता कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है इसके अलावा क्षेत्र के कई निर्धन परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई का खर्च हुई वह स्वयं उठाते हैं तथा पढ़ने वाले बच्चों का समय-समय पर क्षेत्र में आकर उनका मार्गदर्शन करते हैं श्री तोमर ने अपनी ग्राम मिठनपुर में सैकड़ों युवाओं को नशा मुक्त अभियान से दूर रहने की शपथ दिलाई है उनके इन सामाजिक कार्यों के क्रियाकलापों से क्षेत्र में जब भी वह आते हैं लोग फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत करते हैं l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!