नगर एवं देहात क्षेत्रों में ईद-उल-जुहा पर्व बड़े हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया नगर के मीरा साहब अली दरगाह पर हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने एक साथ नमाज अदा की

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर एवं देहात क्षेत्रों में ईद उल जुहा पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर नगर के बड़ी एवं ऐतिहासिक ईदगाह मीरा शाह वाली दरगाह पर हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने एक साथ नमाज अदा की वही देहात क्षेत्रों में मस्जिद ईदगाह एवं नगर में मस्जिद एवं ईदगाह पर लोगों ने नए कपड़े पहन कर अलग-अलग समय में ईद-उल-जुहा पर्व की नमाज अदा की तत्पश्चात एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी नमाज अदा करने के समय मीरा साहब अली ईदगाह पर नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी द्वारा एक कैंप का भी आयोजन किया गया सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार सहित भारी पुलिस बल उपस्थित रहा I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!