इंजन पार्ट्स की दुकान में सेंधमारी कर चोर हजारों रुपए का सामान ले उड़े। दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में एक इंजन पार्ट्स की दुकान में अज्ञात चोर पीछे से बीती रात दुकान में सेंधमारी लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी दुकान स्वामी को जब मिली जब दुकान के पीछे के खेत स्वामी महेंद्र सिंह ने अपने खेत में दुकान का पढ़ा हुआ सामान देखा जानकारी होने पर उसने दुकान स्वामी को फोन कर मामले की जानकारी दीI मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी विमल पुत्र विशेष पाल सिंह निवासी मदारपुर ने थाना कोतवाली जरीफनगर में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी ग्राम उस्मानपुर स्थित इंजन पार्ट्स की दुकान है। जहां बीती रात अज्ञात चोर महेंद्र के खेत की तरफ से दुकान के पीछे सेंधमारी करके हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए विमल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!