कोरोना वायरस का क़हर जारी, लगभग 5 हज़ार लोग काल की गाल में समा गये

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

कोरोना वायरस का बहुत बड़ा हाथ है। चीन, जहां से संक्रमण शुरू हुआ, दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक है। उसकी तेल की खपत लगभग एक करोड़ बैरल प्रति दिन है। लेकिन इस घातक संक्रमण की वजह से उसकी अर्थव्यवस्था रुक सी गई है, फैक्टरियों पर ताले लगे हुए हैं जिसकी वजह से तेल की खपत में भारी गिरावट आई है। इस का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी हुआ है और पूरी दुनिया में तेल की खपत में कमी आई है। तेल की खपत में आई कमी के साथ-साथ अगर तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में दाम को लेकर युद्ध शुरू हो जाए तो यह बाज़ार की स्थिरता के लिए अच्छी ख़बर नहीं है, लेकिन भारत के लिए यह स्थिति लाभदायक हो सकती है। भारत बड़े पैमाने पर तेल का आयात करता है और दाम गिर जाने पर उसका ख़र्च कम हो जाता है।
जहां एक ओर अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल की गिरती क़ीमतों को लेकर चिंता देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर इससे भारतीय बाज़ार में पेट्रोल, डीज़ल इत्यादि के दाम गिरने की संभावना बन गई है। ईंधनों के दाम गिरने से हर उस वस्तु का दाम गिरता है जिसे उत्पादन और बिक्री के बीच एक लम्बा सफ़र तय करना पड़ता है। वैसे तेल के गिरते दाम से भारत पर क्या असर पड़ेगा इस बारे में जानकारों का कहना है कि इस स्थिति से दोनों तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। जहां भारत के लिए यह एक अच्छी ख़बर है वहीं यह उसके लिए बुरी ख़बर भी हो सकती है। अच्छी ख़बर यह हो सकती है कि अगर भारत सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरे तेल के दामों को अपनी देश की जनता के लिए भी गिराता है तो यह एक अच्छी ख़बर भारत की आम जनता के लिए होगी। लेकिन माना यह जा रहा है कि मोदी सरकार की जो आरंभ से नीति है उसके मुताबिक़ वह इसका लाभ देश की जनता को न देकर सीधे तेल कंपनियों को ही पहुंचाएंगे और वह तेल की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरती क़ीमतों से लाभ उठाकर माला माल हो जाएंगी। वैसे कुछ जानकार तेल के गिरते दामों को एक वैश्विक आर्थिक मंदी के संकेत के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में हर देश की तेल कंपनियों पर इसका बुरा असर दिखेगा और वह असर वस्तुओं के दामों पर भी पड़ेग। इन सबके बीच अब यह देखना है कि सऊदी अरब इस युद्ध को किस स्तर तक ले जाने के लिए तैयार है और दुनिया अमेरिका की इस तरह की षड्यंत्रकारी और मानवाताविरोधी नीतियों का कबतक इस तरह शिकार होती रहेगी।

Don`t copy text!