नगर विधायक बदायूं द्वारा जीर्णोद्धार कर बनाए गए सभागार का हुआ लोकार्पण
शिवेंद्र यादव संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिनावर- बदायूं 9412461571
बिनावर। जनपद बदायूं में दिन रविवार को विकास खण्ड सालारपुर में जीर्णोद्वार कराये गये सभागार का लोकार्पण श्री महेश चन्द्र गुप्ता, मा० सदर विधायक श्रीमती विचित्रा देवी, मा० ब्लॉक प्रमुख सालारपुर श्री केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्री श्वेतांक पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी के करकमलों से किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बैठक सभागार निर्माण की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य दर्शाता है विकास खण्ड द्वारा शासकीय धनराशि का सद्पुयोग किया गया है और सभागार तैयार होने से विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सुलभता होगी।

श्री महेश चन्द्र गुप्ता, मा० सदर विधायक जी द्वारा बैठक सभागार का निर्माण देखकर अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा विकास खण्ड सालारपुर के खण्ड विकास अधिकारी एवं आकाश सक्सेना, आंकिक का मार्ल्यापण करके साधुवाद दिया गया। कार्यक्रम में अनेकपाल सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख पति, सोवरन सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, धीरेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष भाजपा, विकास खण्ड सालारपुर के समस्त प्रधान एवं कार्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन खालिद अली खां, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत, विकास खण्ड सालारपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विजयन्त कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर द्वारा समस्त अतिथियों एवं ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया गया।
शिवेंद्र यादव संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिनावर- बदायूं 9412461571

