सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में सीबीआई की टीम ने एक घर में छापा मारा

एसएम न्युज24 टाइम्स सहसवान- बदायूं

सहसवान। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में दिल्ली से तड़के सुबह पहुंची सीबीआई की टीम ने एक घर में छापा मारा तथा परिजनों से एक-एक कर पूछताछ प्रारंभ कर दी समाचार लिखे जाने तक सीबीआई टीम द्वारा परिजनों से पूछताछ जारी थी I बताया जाता है उपरोक्त परिवार के पिता पुत्र को सीबीआई टीम द्वारा दिल्ली में गिरफ्तार करने के उपरांत उनकी निशानदेही पर नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में तड़के सुबह 5:00 बजे के लगभग छापा मारा टीम ने उपरोक्त परिवार सभी सदस्यों को अपने संपर्क में लेकर अलग-अलग पूछताछ प्रारंभ कर दी है जबकि नगरवासी सीबीआई टीम द्वारा एक परिवार में मारे गए छापे के चलते अलग-अलग प्रकार के कयास लगा रहे हैं I
मामला गोपनीय एवं उच्च स्तर का होने के कारण उपरोक्त आवास के पास किसी को भी भटकने नहीं दिया जा रहा है समाचार लिखे जाने तक सीबीआई टीम द्वारा उपरोक्त परिवार के लोगों से निरंतर पूछताछ की जा रही है टीम के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया I

एसएम न्युज24 टाइम्स सहसवान- बदायूं

Don`t copy text!