..70 हजार की लूट का मुकदमा,दर्ज
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली,बाराबंकी। चार दिन पूर्व बाराबंकी गोंडा हाइवे पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा के निकट ट्रक चालक से हुई 70 हजार की लूट का मुकदमा थाना मसौली मे ट्रक के पूर्व चालक सहित अन्य लोगो पर दर्ज किया गया है। ट्रक मालिक थाना सतरिख के लोखरिया गाँव निवासी प्रताप सिंह पुत्र सियाराम ने मसौली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गत 4 जुलाई अपने ट्रक नंबर यूपी 41 ए टी 6093 से जनपद बहराईच से माल खाली करके चालक सलमान पुत्र अनीस निवासी ग्राम बीजेमऊ थाना सतरिख के साथ बाराबंकी की ओर जा रहा था। करीब 11 बजे दिन मे शहाबपुर टोल प्लाजा के निकट मेरे ट्रक का पुराना चालक रामबाबू उर्फ मुन्नूलाल थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली अपने हेल्पर एव अन्य साथियो के साथ ट्रक को घेर लिया और ट्रक चालक से चाभी लेते हुए ट्रक मे रखी हुई 70 हजार की नगदी लूट ली। ट्रक मालिक प्रताप सिंह ने बताया कि मुन्नालाल पहले कुछ दिन मेरा ट्रक चलाता था लेकिन चाल चलन व्यवहार ठीक न होने के कारण हटा दिया था। रंजिश में रामबाबू अज्ञात साथियों के साथ पहले से घात लगा कर घटना को अंजाम दिया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया ट्रक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

