गरीब मां का बेटा मोदी गरीबों का अपमान नहीं सहेगा:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंचे हैं। वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीते नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि गरीब मां का बेटा मोदी गरीबों का अपमान नहीं सहेगा। प्रधानमंत्री ने जनता को 12 हजार करोड़ रुपये की सौगात भी दी। थोड़ी देर बाद बरेका में भाजपा नेताओं के साथ टिफिन बैठक में हिस्सा लेंगे,पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का स्वाभिमान भाजपा सरकार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि गरीब मां का बेटा मोदी गरीबों का अपमान नहीं सहेगा। कहा कि पहले की सरकारों ने गरीबों, रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के लिए कुछ नहीं किया। आज जब गरीबों के लिए कुछ हो रहा है तो उन्हें दर्द होता है। यहां यूपी में भी करोड़ों लाभार्थियों ने मुद्रा योजना का लाभ उठाकर अपना काम शुरू किया है। इसमें सबसे अधिक लाभ गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक परिवार से जुड़े साथियों और महिला उद्यमियों को हुआ है। यही तो सामाजिक न्याय है, जिसकी गारंटी भाजपा सरकार दे रही है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

