9 जुलाई सेऔर तेज होगा मॉनसून, यूपी-बिहार सेदिल्ली-NCR तक झमाझम बारिश का एलर्ट
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) नेअपनेताजा अपडेट्स में कहा है कि कोंकण, गोवा और गुजरात में जारी भारी बारिश के शुक्रवार से कम होने की उम्मीद है। साथ ही आईएमडी ने यह भी कहा है कि 9 जुलाई से देश के उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, मॉनसून अपनी सामान्य स्थिति के मुताबिक, दक्षिण में स्थित है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर गंगा किनारे वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात तट से सटे पूर्वोत्तर अरब सागर पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।मौसम विज्ञानियों ने कहा कि ये सभी मौसम प्रणालियां पश्चिमी तट और उत्तर भारत में मॉनसून की वृद्धि का कारण बन रही हैं। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, ”क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मॉनसून बढ़ने के कारण पश्चिमी तट पर अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 5 दिनों तक उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड सेलेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक जोरदार बारिश होगी।”

