जैदपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1.5 कुन्तल तार तंमचा कारतूस बरामद-

चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया 1.5 कुन्तल विद्युत तार व एक अदद तंमचा मय कारतूस बरामद-

जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 12.07.2023 को मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 291/2023 धारा 307/34 भादवि व मु0अ0सं0 294/2023 धारा 379/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त कुलदीप पाल पुत्र शत्रोहन पाल निवासी भरसवां थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 1.5 कुन्तल विद्युत तार मय एक तार कटर व एक तंमचा कारतूस .12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 295/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त का एक गिरोह है जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी एवं आस-पास के जनपदों के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी करता है। अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 11.07.2023 को जैदपुर से बाराबंकी के बीच लगे बिजली के खम्भों से तार काट कर ले जाने वाला ही था कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां दोनों के मध्य मुठभेड़ हो गयी जिसमें उसके दो साथी घायल हो गये थे एवं पुलिस टीम द्वारा कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।   चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

Don`t copy text!