विद्यार्थीयों में राष्ट्रवाद की अलख जगा रही विद्यार्थी परिषद:- अंकित पटेल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहसवान द्वारा स्थापना दिवस के अंतर्गत चल रहे सप्ताह व्यापि कार्यक्रम के निमित्त सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज में छात्र सम्वाद का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अंकित पटेल रहे उन्होंन विद्यार्थी परिषद की भूमिका को विद्यार्थियों के बीच रखते हुए कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 75 वां स्थापना दिवस है। 9जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुयी थी। इंटर कालेज इकाई,विश्वविद्यालय, महाविद्यालय इकाई से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय पटल पर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का काम विश्व के सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन अभाविप कर रहा है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात् कर चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को मूर्त रूप देने का काम अभाविप, स्थापना काल से ही करती आ रही है।विद्यार्थी कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है’ इस संदर्भ वाक्य के द्वारा विद्यार्थियों में देश और समाज के कल्याण हेतु एकजुट होने एवं सर्वस्व त्याग कर देने के भाव को जागृत करती आई है ।संगठन के कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच जागर उनमें राष्ट्रवाद की अलख को जगाने का काम विद्यार्थी परिषद कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य पन्नालाल इंटर कॉलेज श्री सुजीत सिंह जी ने कहा कि छात्रों अभाविप जैसे छात्र संगठन से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज हित देश हित में हमेशा कार्य करना चाहिए ।जिससे हमारे व्यक्तित्व में भी अच्छे परिवर्तन हों । इसी बीच संगठन के कार्यों को सहसवान में गति दे रहे विस्तारक राजवीर गुर्जर जी ने संगठन से जुड़ने के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा अभाविप अपने विभिन्न आयामों, प्रकल्पों एवं गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में समाजसेवा एवं राष्ट्र प्रथम के मंत्र को धारण करने हित प्रेरक संगठन है अभाविप। थिंक इंडिया, मेडीविजन, एग्रीविजन, फ़ार्माविजन, वोसी (WOSY),राष्ट्रीय कलामंच, स्टूडेंट फ़ॉर सेवा, स्टूडेंट फ़ॉर डेवेलपमेंट, अनुभूति, मिशन साहसी,रक्तदान आदि प्रकल्पों एवं गतिविधियों का समागम है ।इस अवसर पर अजय शर्मा ,शेर सिंह,रामसेवक आदि सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

