किसान को झूठे मुकदमें में जेल भेजने की धमकी देने वाले सिपाही का दरोगा की वर्दी पहने फोटो वायरल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

उसावां की हड़ौरा चौकी का मामला सिपाही डायल 112 पर तबादला होने के बाद भी चौकी पर रहा तैनात किसान ने एसएसपी से शिकायत की तो एसओ ने रिलीव किया

बदायूं। थाना उसावां की हड़ौरा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पर एक किसान ने जबरन वसूली का आरोपी लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। किसान का आरोप था कि सिपाही ने झूठे मुकदमें में जेल भेजने की धमकी देकर उससे तीस हजार रुपये वसूल किए थे और उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसएसपी ने सिपाही को डायल-112 में भेज दिया था। लेकिन एसओ उसावां रामेन्द्र सिंह ने सिपाही को रिलीव नहीं किया और सिपाही ने अपना तबादला एलआईयू में करा लिया और इस दौरान चौकी हड़ौरा पर तैनात रहा।इसी दौरान उस पर किसान ने भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की थी और उसे आनन फानन में रिलीव कर दिया गया।यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि सिपाही का दरोगा की वर्दी पहने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी इलाके में व्यापक चर्चा है।


उसावां थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी हड़ौरा पर तैनात एक सिपाही का क्षेत्र में आतंक व्याप्त था।क्योंकि यह थानाध्यक्ष का कमाऊपूत था।सूत्रों का कहना है कि चौकी क्षेत्र में इसी के संरक्षण में अवैध खनन व अन्य काम चलते थे।यह जब चर्चा में आया उसावां थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव निवासी राममोहन व थाना हजरतपुर के गांव जालिम नगला निवासी ओमप्रकाश ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को पांच जुलाई को शिकायती पत्र देकर सिपाही पर बिना किसी मुकदमा तहरीर के ही घर से उठाकर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर तीस हजार रूपये लेने का आरोप लगाया था। एसएसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच सीओ दातागंज करमवीर सिंह को सौंपी थी। सीओ की जांच चल ही रही थी।तबतक बुधवार को सिपाही राघव कुमार का दरोगा की वर्दी में फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रात को सिपाही दरोगा की वर्दी में ही निकलता था। क्षेत्र में रात भर अवैध तरीके से धन उगाही करने तक के आरोप सिपाही पर लग चुके हैं। सिपाही को दरोगा की वर्दी पहनने का शौक चढ़ा हुआ है। वह उगाही करने में माहिर बताया जा रहा है। उधर शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि पुलिस उनपर शिकायत वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है।एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने सिपाही को लाईन हाजिर कर जाँच के आदेश दिये है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!