महिला ने पति के सामने ही देवर पर छेड़छाड़ कपड़े फाड़ने तथा जान से मार देने की धमकी का मामला कराया दर्ज।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। समाज का स्तर कितना गिर गया है। ऐसा ही एक मामला बिल्सी थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम का है जहां एक महिला ने पति की मौजूदगी में अपने देवर पर घर में घुसकर मारपीट छेड़छाड़ तथा कपड़े फाड़ देने तथा पति द्वारा देवर का सहयोग करने पर दोनों लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी हैl
जानकारी के मुताबिक थाना बिल्सी के एक ग्राम की निवासिनी एक महिला ने देवर अर्जुन सिंह तथा पति योगेंद्र पाल सिंह उर्फ सनी पुत्र गण जयपाल सिंह के विरुद्ध देवर अर्जुन सिंह पर घर में पति योगेंद्र पाल सिंह उर्फ सनी की मौजूदगी में रात 8:00 शराब पीकर घुसकर उत्पात करने तथा रोके जाने पर मारपीट गाली गलौच तथा कपड़े फाड़ देने तथा जान से मार देने की धमकी का आरोप लगाते हुए थाना बिल्सी में धारा 354 खा 323 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति योगेंद्र पाल सिंह उर्फ सनी पर आरोप लगाया देवर ने उपरोक्त कृत्य पति की मौजूदगी में किए तथा पति चुपचाप खड़े हुए देवर के कृत्यों को देखते रहे इसलिए पति योगेंद्र पाल सिंह उर्फ सनी भी पूर्ण रूप से दोषी हैं पुलिस ने पति तथा देवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!