शिव भक्तों के लिए शुरू हुआ भंडारा में कांवड़ में जल भरकर ला रहे कावंडियों की खूब सेवा की

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। शिव भक्तों के लिए शुरू हुआ भंडारा चौराहे के दुकानदारों ने टेंट लगाकर दूरदराज से कांवड़ में जल भरकर ला रहे कावंड़ियों की खूब सेवा की। ओरछी चौराहे पर सावन माह के शुरू होते ही अति उत्साहित भक्त कावंड़ियां की ईष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए दूरदराज से कांवड़ में जल भरकर ला कर भगवान शिव की शिवलिंग पर जल चढ़ा कर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। इन्ही शिवभक्तों को कावंड लाते समय कोई तकलीफ़ न हो उसके लिए जगह जगह स्वागत किया जाता है। इसी के तहत चौराहे पर तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनवाये गए जिन्हें भक्तो ने बड़े ही चाव से खाया। इस अवसर पर अनुज कुमार गुप्ता, अनिल कुमार अन्नी, प्रबीन, वंटी, श्याम, नीरज, देवेश नाथ, पुनीत कुमार टैना, सौरभ, संजय, पंचु गोपाल तथा नीरज प्रधान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!