बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में स्थापित की गई बाढ़ चौकियों पर नियुक्त किए गए राजस्व कर्मचारियों के निर्देश दिए गए हैं कि वह 24 घंटे गंगा में बढ़ रहे जलस्तर निगरानी रखें पल-पल की रिपोर्ट तहसील प्रशासन उपलब्ध कराएं
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। पहाड़ों पर तथा मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते तथा गंगा नदी मैं दिनों दिन बढ़ रहे जल स्तर से तहसील क्षेत्र के 4 गांव पानी में पूर्ण रूप से डूब गए हैं जबकि कई गांव में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रहा है इसी गति से बाढ़ का पानी बढ़ता रहा तो उपरोक्त गांव भी पूर्ण रूप से बाढ़ ग्रस्त हो जाएंगे तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया तथा पीड़ितों के साथ राहत चौपाल लगाई व बाढ़ ग्रस्त ग्रामों का दौरा करते हुए पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए तथा अधीनस्थों से कहा कि वह पीड़ितों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें उन्होंने पीड़ितों से भी कहा की गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए ग्रामीण अपने घरेलू रोजमर्रा के सामान अपने पालतू पशुओं वापस जनों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं क्योंकि गंगा का जलस्तर बढ़ जाने पर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के उद्देश्य 7 नावों की व्यवस्था की गई है जो 24 घंटे पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं l

यात्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम सितोलिया पुख्ता के मजरा बरोलिया वीर सहाय का नगला खा गई नगला परशुराम का नगला मैं बाढ़ का पानी पूर्ण रूप से आबादी मैं पहुंच गया हूं तथा लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही औरंगाबाद टप्पा जामनी ग्राम पंचायत के मजरा तोफी नगला मैं भी बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है अगर इसी गति से पानी बढ़ता रहा तो तो फिर तोफी नगला की आबादी को भी खतरा उत्पन्न हो जाएगा वही प्रशासन द्वारा बाढ़ के पानी से प्रभावित चारों मजरो के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सात नावे लगाई गई हैं जो 24 घंटे पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं प्रशासन द्वारा बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान गंगा नदी बांध पर अस्थाई रूप से बसाने का कार्य किया गया तथा उन्हें वर्षा एवं धूप से बचाव हेतु तिरपाल की व्यवस्था की जा रही हैं वही तहसीलदार शर्मनानंद ने पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव तथा राजस्व कर्मचारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया तथा राहत चौपाल शिविर लगाकर लोगों को बाढ़ के प्रति सावधानी बरतने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी वही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में ग्राम टोटपुर करसरी धापड औरंगाबाद टप्पा जामनी तथा मालपुर ततेरा ग्राम में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं तथा इन पर राजस्व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है जो सजग रहकर गंगा नदी में बाढ़ के बढ़ रहे जल स्तर पर नजर रखे हुए हैं धापड़ बाढ़ चौकी पर लेखपाल पुष्पेंद्र यादव औरंगाबाद टप्पा जामनी बाढ़ चौकी प्रभारी लेखपाल रामपाल कौशल यादव टोंटपुर करसरी बाढ़ ग्रस्त चौकी पर पुष्पेंद्र यादव टू लेखपाल बाढ़ चौकी ग्राम शुकर्रा सचिवालय में बनाई गई है तथा कई स्थानों पर राहत कैंप भी बनाए गए हैं जहां समय आने पर पीड़ितों को राजस्व विभाग द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी l

गंगा में दिन पर दिन बढ़ रहे जलस्तर के चलते जहां 4 ग्रामों की आबादी चारों तरफ से घिर गई है वही ग्राम भमरोलिया वीर सहाय का नगला तथा तोफी नगला ग्रामों में शिक्षा के लिए खोले गए 3 प्राथमिक विद्यालय में भी पानी भर जाने से शिक्षा व्यवस्था भी चौपट हो गई है lबाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में स्थापित की गई बाढ़ चौकियों पर नियुक्त किए गए राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 24 घंटे गंगा के बढ़ रहे जल स्तर पर निगरानी रखें तथा पल-पल की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराएं इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी lवही ग्राम सितोलिया पुख्ता से संबंध ग्राम परशुराम नगला वीर सहाय नगला खागि नगला तथा तथा भमरो लिया के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को पूर्ति निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मौके पर रहकर उचित दर विक्रेता खाद्य सामग्री का वितरण कराया lइस मौके राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा सतीश कुमार शर्मा लेखपाल रामपाल सिंह कौशल यादव पुष्पेंद्र यादव पुष्पेंद्र यादव दो सहित काफी तादाद में राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

