पुरानी मोटरसाइकिल की खरीद-फरोख्त को निकले युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मोहल्ला डाकबंगला निवासी एक युवक पुरानी मोटरसाइकिल की खरीद-फरोख्त के चलते मोहल्ला शाहबाजपुर आया हुआ था इसी बीच पूर्व रंजिश के चलते तीन लोगों ने उपरोक्त युवक को सड़क पर डालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वही भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ कर थाना कोतवाली पुलिस को सौंप दिया पीड़िता के परिजनों ने थाना कोतवाली में 3 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान भेजा है l
जानकारी के मुताबिक डाक बंगला निवासी खालिद उर्फ बाबा पुत्र गुड्डू के पुरानी मोटरसाइकिल खरीदने के उद्देश्य मोहल्ला शाहबाजपुर आया हुआ था इसी बीच पूर्व रंजिश के चलते मोहल्ला शाहबाजपुर के अरबाज पुत्र मुन्नन समीर पुत्र शेखू आकिब पुत्र ना मालूम ने खालिद को घेरकर जमकर मारपीट की तथा सड़क पर डालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा दिनदहाड़े हो रही मारपीट को देखकर पहुंची भीड़ में एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गंभीर रूप से घायल खालिद को उपचार वास्ते सीएससी सहसवान लाया गया है जबकि खालिद के परिजनों ने थाना कोतवाली में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

