देवर से शादी करने के बावजूद भी नहीं मिला न्याय ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज न मिलने पर की मारपीट घर से निकाला

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया के ग्राम धुरी नगला निवासी एक महिला ने सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी ससुराल जनों पर सास ससुर सहित छह लोगों पर दहेज दहेज उत्पीड़न के नाम पर किए जा रहे शोषण में कराया मामला दर्ज l
थाना मुजरिया निवासिनी उपासना पत्नी गुड्डू ने थाना कोतवाली मुजरिया में नामजद कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी गुरुदेव पुत्र मोहनलाल के साथ लगभग 4 वर्ष पूर्व हुई थी वर्ष 2020 में पति गुरुदेव के विद्युत करंट लगने से उनका नीचे का धड़ बेकार हो गया उनके स्वास्थ्य के लिए मैंने उनकी काफी सेवा की परंतु उनके साथ की गई सेवा निरर्थक साबित हुई वह सही नहीं हो सके तो मेरे ससुर मोहनलाल सास कस्तूरी ने कहा तुम अपने देवर गुड्डू के साथ शादी कर लो क्योंकि गुड्डू भी शादी के लिए जवान है मैंने काफी इनकार किया परंतु उपरोक्त लोग नहीं माने उपरोक्त लोगों ने मेरी शादी देवर गुड्डू से करा दी कुछ समय तक तो गुड्डू के साथ पारिवारिक संबंध अच्छे चलते रहे परंतु कुछ दिनों के उपरांत पति गुड्डू ससुर मोहनलाल सास कस्तूरी देवर शिशुपाल विकास ननंद मधु ने दहेज की मांग शुरू कर दी तथा कहा कि वह अपने घर से एक मोटरसाइकिल एवं नगदी लेकर आए प्रार्थिनी ने अपने ससुराल वालों को काफी समझाया उसके माता-पिता की दयनीय हालत है तथा वह काफी वृद्ध हैं परंतु उपरोक्त लोग नहीं माने इसी दौरान प्रार्थनीय गर्भवती हो गई तो उन्होंने उसे जबर्दस्ती गर्भपात की दवा खिला दी जिससे उसे गर्भपात हो गया उपरोक्त लोगों ने प्रार्थिनी को दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारपीट गाली गलौज करते हुए धक्का देकर घर से बाहर कर दिया प्रार्थिनी वर्तमान में अपने पिता स्वर्गीय वीरेंद्र निवासी ग्राम धुरी नगला थाना मुजरिया निवास कर रही है उपासना पति गुड्डू पुत्र मोहनलाल ससुर मोहन लाल पुत्र नामालूम देवर शिशुपाल विकास निवासी ग्राम भवानीपुर खैरू थाना कोतवाली सहसवान ननंद मधु पति ना मालूम निवासी ग्राम देहगवा को नामजद कराते हुए 6 लोगों के विरुद्ध धारा 498 ए 313 323 506 तीन बटे चार दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!