बंदर के बच्चे को डंडे से उठा-उठाकर पटका, डंडे से हवा में उछालकर कर पानी में फेंका, डूबने से मौत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ जनपद के आसफपुर में बेजुबान जानवरों पर अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक बंदर के बच्चे को डंडे से उठा-उठाकर पटकने का वीडियो सामने आया है। इसमें बंदर के बच्चे को न सिर्फ कूड़े के ढेर में फेंका गया, बल्कि बाद में डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी का है। वायरल वीडियो में एक युवक डंडे से बंदर के बच्चे को उठा-उठाकर दूर पटक रहा है। उसके पीछे खड़ा युवक उसका समर्थन कर रहा है। वीडियो बनाने वाला विरोध कर रहा है लेकिन आरोपी किसी की नहीं सुन रहा है। आरोपी युवक बच्चे को डंडे से उठाकर पटकता हुआ गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर ले जाता है। वहां से वह उसे डंडे से उठाकर पानी में फेंक देता है। कुछ देर बाद बंदर के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो जाती है।
इस मामले में कल्याण नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने फैजगंज बेहटा एसओ सिद्धांत शर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग। यह भी बताया कि आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

