ठेकेदार का घर बताने गई नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने हरियाणा प्रदेश निवासी 2 लोगों के विरुद्ध नाम दर्ज रिपोर्ट कराई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। ठेकेदार का घर बताने गई नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने हरियाणा प्रदेश निवासी 2 लोगों के विरुद्ध थाना बिल्सी में कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कि प्रारंभ l
जानकारी के मुताबिक थाना बिल्सी के एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह हरियाणा प्रदेश में कस्बा मदनपुर जिला पंचकूला में परिवार सहित रहकर मेहनत मजदूरी करती है जहां वह झोपड़ी बनाकर रहती थी उसी के पड़ोस में अखिलेश पुत्र जयपाल सूरजपाल उर्फ रवीश जाट भी रहते थे प्रार्थनी 1 माह पूर्व अपने घर परिवार सहित वापस आ गई कि तभी उपरोक्त अखिलेश सूरजमल उर्फ रवीश जाट घर पर आए तथा बोले ठेकेदार पिंकू का घर दिखा दो जिस पर प्रार्थनीय ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उपरोक्त लोगों के साथ घर दिखाने के लिए भेज दिया प्रार्थी की पुत्री अपने साथ मोबाइल भी ले गई जब काफी देर तक प्रार्थिनी की पुत्री वापस नहीं आई तथा उसका मोबाइल कॉल करने पर बंद हुआ तो वह पिंटू ठेकेदार के घर पहुंची तो पता चला कि हां उसकी पुत्री नहीं आई है प्रार्थी ने अपनी पुत्री को इधर-उधर काफी तलाश किया परंतु प्रार्थनी की पुत्री नहीं मिली प्रार्थिनी को अंदेशा है उपरोक्त लोग प्रार्थना की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं तथा उसे आशंका है कि उपरोक्त लोग प्रार्थिनी की पुत्री के साथ कोई भी बड़ा हादसा कर सकते हैं पीड़िता ने थाना बिल्सी पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद किए जाने की मांग की हैl

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!