पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार की हालत नाजुक वाहन चालक फरार
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग पर टोल नंबर चार के पास स्थित बी एच पी पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवा कर लौट रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप बहन ने जबरदस्त टक्कर मारकर बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे गाड़ी के नीचे डंपर में फंसे हुए बाइक सवार को बाहर निकाल कर उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान भेजें तथा मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाली पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया जबकि चालक भागने में सफल हो गया l
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली के ग्राम हीडोर निवासी भूरे पुत्र रईस अहमद बाइक मैं तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा बाइक में तेल डलवा कर जैसे ही वह वापस हुआ की विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे पिकअप वाहन संख्या यूपी 81सीसीटी 6343 कि चालक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार में मय बाइक के डंपर के नीचे फस गया मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे तैसे डंपर के नीचे फंसे हुए भूरे को बाहर निकाला तथा उपचार वास्ते सीएचसी सहसवान भेजा हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने भूरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना को अंजाम देने वाली पिकअप वाहन को हिरासत में ले लिया जबकि वाहन चालक भागने में सफल हो गया l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

