महिला चिकित्सालय में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकीः 04 अगस्त । विगत एक अगस्त से आगामी सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला महिला चिकित्सालय में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं को स्तनपान के सम्बंध में जागरूक किया गया। जिला महिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य टीम ने बताया कि नवजात शिशु के स्वास्थ्य और कौशल विकास के लिए स्तनपान अत्यंत महत्वपूर्ण है। माँ का दूध नवजात शिशुओं के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार होता है। इसके साथ ही स्तनपान सम्बंधी अन्य जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ.प्रदीप कुमार समेत चिकित्सक, स्टाफ नर्स आदि मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Related Posts

