भाले कावडियों को सट्टा और ठगी का शिकार बनाने वाले तिकड़म बाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । प्रसिद्ध धार्मिक नगरी महादेवा के पवित्र मेले मे इनामी योजना की दूकान की आड़ मे भोले -भाले कावडियों को सट्टा और ठगी का शिकार बनाने वाले तिकड़म बाजों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
ज्ञात हो कि प्रसिद्ध महादेवा मेले मे इनामी योजना की आड़ मे सट्टा और ठगी की दूकान चल रही थी जिसमे कावड़ियो को लालच दिखा कर उनकी जेब साफ कर दी जाती थी । सावन माह के प्रत्येक सोमवार को रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक चलने वाले इस धंधे मे उसके संचालक 3 से 4 लाख रुपए हर रोज कमाते थे । इस मामले की खबर समाचार पत्र मे प्रकाशित होने के बाद प्रशासन तंत्र हरकत मे आया और ठगी की दूकान को बंद कराकर धंधे के चार संचालकों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

