हत्याभियुक्त को आजीवन कारावास व 25,000/- रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित –

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी”Operation Conviction” के तहत 01 हत्याभियुक्त को आजीवन कारावास व 25,000/- रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित –

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “Operation Conviction” के तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्यायालय में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी जिससे थाना जहांगीराबाद पर हत्या की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 64/2019 धारा 302/201 भादवि से सम्बन्धित हत्याभियुक्त पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र राकेश वर्मा निवासी मुबारकपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0-01 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास व 25,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा रामसिंह उर्फ उदन को मा0 न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है ।

संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 14.03.2019 को वादी जितेन्द्र कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी इनायतपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ने अपने भाई की अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मार कर शव नहर के किनारे फेक देने के सम्बन्ध में थाना जहाँगारीबाद जनपद बाराबंकी पर मु0अ0सं0 64/2019 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया। दौरान विवेचना अभियुक्तों पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र राकेश वर्मा निवासी मुबारकपुर थाना सफदरगंज एवं रामसिंह उर्फ उदन पुत्र मिश्रीलाल यादव निवासी भयारा थाना जहाँगीराबाद जनपद बाराबंकी का नाम प्रकाश में आया। तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना के उपरान्त अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!