दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को जलाकर मार देने का आरोप चार लोगों के नाम पुलिस को दी तहरीर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को जलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने अपने बहनोई समेत चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सब को सील कर पीएम को भेजा है
घटना रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव धापड़ की है थाना बिल्सी के गांव सिरासोल पट्टी सीताराम निवासी सतीश चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है उसने अपनी छोटी बहन शालू का करीब 1 साल पूर्व विवाह गांव धापड़ निवासी विजय पाल उर्फ शंभू के साथ किया था लेकिन उसके ससुरालियों दहेज की मांग को लेकर उसके साथ अक्सर नाक की करते रहते थे रविवार को उसके बड़े बहनोई नेत्रपाल ने सूचना दी तुम्हारी बहन शालू को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर जला दिया है जब वह धापड़ पहुंचा वहां उसकी बहन का आंगन में जला हुआ शव पड़ा था सतीश ने अपने बहनोई विजय पाल उर्फ शंभू बहन के ससुर चंद्रपाल सिंह सास रीना और नंद मौसमी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जब पीएम को भेजा है पुलिस मामले की जांच कर रही है कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया मुकदमा लिख लिया गया है जांच की जा रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!