समाजवादी कार्यकर्ता  दिन रात जनता की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे…

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी आम जनता की समस्याओं के लिए कोई लड़ाई लड़ रहा है तो वह समाजवादी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता  दिन रात जनता की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। आने वाला समय निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी का समय है। आज 9 अगस्त क्रांति पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी विधानसभा क्षेत्र के हर सेक्टर पर जन पंचायत के आयोजन का दिशा निर्देश जारी किया था। उसी दिशा निर्देश पर आज जिला समाजवादी पार्टी बाराबंकी सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं नेताओं ने सेक्टरों पर जन पंचायत आयोजित कर जन सामान्य की समस्याओं को उठाते हुए अखिलेश यादव जी द्वारा 2012 से 17 तक किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सर्वप्रथम विधानसभा रामनगर के सेक्टर ग्राम मुस्काबाद बिरौली में जन पंचायत को संबोधित करते हुए व्यक्त किया तदुपरांत राष्ट्रीय सचिव ने विधानसभा दरियाबाद सेक्टर धरौली, दरियाबाद 2, कोटवा सड़क, बड़ेला नारायणपुर, सनौली, फिरोजपुर, गजपतिपुर, मऊगौरपुर, इटोरा, महमूदाबाद आदि सेक्टरों पर आयोजित जन पंचायतों को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब कमजोर लोगों की सहायता के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहती है अंगद मौजूदा सरकार ने आम जनता की समस्याओं की तरफ से आंखें मूंद ली है जनता की दुख तकलीफ इनको दिखाई नहीं देती 2024 के लोकसभा चुनाव में इस जालिम जुल्मी सरकार का जाना तय हो चुका है।
 इसी क्रम में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने विधानसभा कुर्सी के भगौली सेक्टर के ग्राम निजामपुर, निंदूरा, कुआं डांडा सहित कई सेक्टरों पर जन पंचायतों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा गांव गरीब किसान की समस्या के लिए लड़ाई लड़ती रहती है, और समस्या समाप्ति तक लड़ती रहेगी।  इसी क्रम में विधानसभा सदर में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के साथ विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने सेक्टर गनौरा, सदौली उमरपुर, मोहम्मदपुर, पीरनगर रहीमाबाद, बबुरी गांव टिकरिया सहित कई सेक्टरों पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के दिशा निर्देश पर आयोजित जन पंचायत में सहभागिता करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  से अच्छा और दूरदर्शी नेता कोई दूसरा हो नहीं सकता अखिलेश जी जनता की समस्याओं को समझ कर उनके लिए विकास के कार्य करते हैं जो आने वाले समय में जनता के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होते।  इसी क्रम में विधानसभा जैतपुर के विधायक गौरव रावत के दिशा निर्देश पर बड़ागांव, मसौली, उधौली, सतरिख, हरख, शरीफाबाद, सिद्धार नगर, पाठमऊ, आदि सेक्टरों पर जिला उपाध्यक्ष संजय रिजवान, पूर्व प्रमुख अरफू किदवाई, धीरज रावत, आदि प्रमुख लोगों की अगुवाई में जन पंचायत के कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इसी क्रम में विधानसभा हैदरगढ़ में पूर्व विधायक राममगन रावत के साथ विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव, रमेश चौधरी के द्वारा मझार, शाहपुर मकनपुर आज सेक्टरों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन पंचायत आयोजित कर जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए अखिलेश यादव जी की उपलब्धियों को जनता के बीच में पहुंचने का काम किया।
इसी क्रम में विधानसभा रामनगर में भी कई सेक्टरों पर विधायक फरीद महफूज किदवाई की अगुवाई में जन पंचायत आयोजित हुई जिसमें विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं सहित विधानसभा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए जन समस्याओं पर चर्चा की।  इन आयोजित जन पंचायतों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान आचार्य मिथिलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंखन यादव, जसवंत यादव, पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद, प्रदेश सचिव तरन्नुम निशा ओम श्री मौर्य विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, मोहम्मद उबेद सानू, विजय यादव गुड्डू असीर किदवाई, विनय पांडे, बिन्नू जयसवाल, अभय तिवारी, जय किशन यादव, आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न विधानसभाओं में पहुंचकर जन पंचायत में सहभागिता की।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Don`t copy text!