चाची के सहयोग से भतीजा युवती को लेकर रफू चक्कर चाची भतीजे के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान -बदायूं 9719216984
सहसवान। सहसवान बिसौली मार्ग पर थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम में एक 20 वर्षीय युवती को चाची के सहयोग से भतीजे द्वारा भगाकर ले जाने की थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है lजानकारी के मुताबिक सहसवान बिसौली मार्ग पर स्थित एक ग्राम निवासी महिला ने थाना कोतवाली को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला उबेस् पुत्र कयूम अपनी चाची संजीदा पत्नी रहमत के सहयोग से मेरी 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया महिला ने उपरोक्त चाची एवं भतीजे पर थाना कोतवाली में अपराध संख्या 423 धारा 363 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान -बदायूं 9719216984

