02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल एक तमंचा ,कारतूस बरामद –
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 08 अदद मोबाइल फोन व एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद –
जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.08.2023 को मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. जीशान पुत्र मो0 रईस निवासी लालबाग बांसमण्डी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या 2. अम्बुज दुबे उर्फ रुद्र पुत्र काली चरन निवासी दुबे का पुरवा मजरे विझुडी थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर को नहर पुलिया, ग्राम बसंतपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी के 08 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद तमंचा मय 01 अदद कारतूस.12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 318/2023 धारा 41/411 भादवि व मु0अ0सं0 319/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का मोबाइल फोन चोरी करने का एक गिरोह है जो रात्रि के समय बाहर सोये व्यक्तियों के पास से मोबाइल फोन चुराते है और उसे बेच कर प्राप्त रुपयों से अपना खर्चा चलाते हैं। अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोबाइल फोनों को कुछ दिन पूर्व कटरा लकड़मण्डी जनपद गोण्डा के आस-पास गांवों से चुराने व जनपद बाराबंकी के आस-पास के जनपदों में सक्रिय रहकर मोबाइल फोनों को चोरी करना स्वीकार किया गया है।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

