….आज से शुरू हुआ ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान, ‘पंच प्रण’ की शपथ दिलाए नगर पालिकाध्यक्ष

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

अम्बेडकरनगर सरकार ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाने का कार्यक्रम बनाया है। यह अभियान नौ अगस्त को शुरू किया गया और स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा।यूपी के अम्बेडकरनगर में आज से ‘मेरी माटी, मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हुई. सीएम योगी की मंशा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यक्रमों की शुरुआत 9 अगस्त (बुधवार) से हुई . पहले चरण में ‘पंच प्रण’ के जरिए स्वाधीनता की अलख पूरे प्रदेश में जगाई जाएगी. इस कार्यक्रम के तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में पंच प्रण की शपथ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा द्वारा दिलाई गई तत्पश्चात तत्पश्चात वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोगों को इस कार्यक्रम के द्वारा जोड़ने के लिए जनपद मुख्यालय पर नगरपालिका अंतर्गत वार्डों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
उपस्थिति कार्यक्रम में भी सभी लोग ‘पंच प्रण’ से संबंधित शपथ लिए. इस कार्यक्रम के दौरान अधिशासीय अधिकारी बीना सिंह द्वारा बताया गया इसमें वीरों को श्रद्धांजलि के साथ ही पंच प्रण शपथ ली गई. ये शपथ पीएम मोदी के पंच प्रणों के अनुसार हुई. इसमें लोग हाथ में मिट्टी लेकर शपथ लेंगे. इसकी सेल्फी भी ली जाएगी.इस मुहिम के तहत वसुधा वंदन में 75 पौधे रोपे जाएंगे. साथ ही राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा, हर गांव से ली गई मिट्टी कलश में तहसील पर लाई जाएगी. इसके बाद इन कलशों को राजधानी दिल्ली लाया जाएगा. मुख्य समारोह नई दिल्ली में 27-30 अगस्त 2023 तक होगा. इन मिट्टी के कलशों को कर्तव्य पथ पर लाया जाएगा.फिर देश भर से लाई गई मिट्टी से एक विशिष्ट उद्यान अमृत वाटिका बनाई जाएगी. इस उद्यान में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का स्मारक बनाया जाएगा. गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी इसी तरह के कार्यक्रम होंगे.देश व प्रदेश की उन्नति के लिए प्रतिबद्धता दर्शाने के साथ ही स्वतंत्रता के अब तक के सफर को लेकर गर्व के भाव की अनुभूति कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारी सहित नगर पालिका के निवासी भी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

Don`t copy text!