प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एएमयू डेंटल अस्पताल रोड़ पर अधिवक्ता अब्दुल मुगीज स्कूटी से बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दीवानी न्यायालय जा रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डेंटल हॉस्पिटल रोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो हमलावरों ने प्रापर्टी विवाद को लेकर अधिवक्ता को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली लगने पर अधिवक्ता अब्दुल मुगीज सड़क पर गिर गए। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी अधिकारियों और थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की हत्या के विरोध में दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप किया। दोपहर 12 बजे सैकड़ों अधिवक्ता एकत्रित होकर दीवानी न्यायालय के बाहर मुरादाबाद हाईवे पर आ गए। अधिवक्ताओं ने मुरादाबाद हाईवे को जाम कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष वशिष्ठ ने बताया कि युवा अधिवक्ता कि दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी को लेकर आज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मांग की है, कि अधिवक्ता के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। मृतक अधिवक्ता के पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद व एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मामले पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जान मौहम्मद, संजय व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। खबर लिखे जाने तक।

Don`t copy text!