धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण के विरोध में शिवसैनिको ने दिया ज्ञापन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी / शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको आज चार सूत्रीय मांगो को लेकर आज शिवसेना (यूबीटी) बाराबंकी के जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुरु सहाय निगम को ज्ञापन सौप कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की ज्ञापन में शिवसेना उद्धव ठाकरे के जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा है कि वर्ष 2013 से वर्ष 2023 तक श्री लोधेश्वर महादेवा व महादेवा जा रहे कांवरियो की दुर्घटना में असमय मृत्यु पर उनके आश्रितों को समुचित मुआवजा दिया जाए श्री लोधेश्वर महादेवा के शिवार्चन तालाब पर चिन्हित गुंडे द्वारा अतिक्रमण एवम कब्जे को अविलंब हटवाया जाए,तहसील सिरौली गौसपुर अंतर्गत किंतूर स्थित कुंतेश्वर महादेव में एक एन जी ओ कुंतेश्वर उत्थान समिति के मुखिया जय चंद यादव द्वारा मंदिर के चढ़ावे व धन द्वारा अपने निजी खर्च चलाए जा रहे है मंदिर के धन से समिति के मुखिया द्वारा मंदिर के निकट भूमि खरीदी गई उसे समिति के नाम अवैधानिक तरीके से लिखवाया गया जब कुंतेश्वर महादेव के पुजारी श्री गुरुदीन दास ने विरोध किया तो उन पर दबाव डालकर शांत करा दिया गया समिति के कर्ता धर्ताओ द्वारा मंदिर परिसर के कीमती पेड़ो को बेच दिया गया जिसकी लोगो ने शिकायत भी की थी लेकिन लेन देन कर प्रकरण को दबवा दिया गया इसकी जांच करवा कर दोषियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए साथ ही आगामी 13 अगस्त 2023 को श्री लोधेश्वर महादेवा के शिवार्चन तालाब पर विगत दस वर्षो के दौरान असमय दुर्घटना में मृत्यु को प्राप्त शिव भक्त कांवरियो की आत्मा शांति हेतु हवन पूजन करने घोषणा की
इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव,जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता ,,कुर्सी विधान सभा प्रमुख कमलेश राजपूत, यश वाल्मीकि,राम गोपाल यादव बाबा,कमल गुप्ता ,राम सिंह शिल्पकार आदि उपस्थित थेसुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!