प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब:राजनाथ सिंह

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

विपक्ष ने 26 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नो कांफिडेंस मोशन इन हिंदी पेश किया था। जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, मोदी-सरकार मात नहीं खाएगी, क्योंकि भाजपा और उसके सहयोगियों के पास लोकसभा में बहुमत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को लोकसभा में उपस्थित रहेंगे और अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा। इसमें सरकार को कोई खतरा नहीं है क्योंकि भाजपा और उसके सहयोगियों को मिलाकर सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देने के लिए 10 अगस्त को लोकसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। केंद्रीय मंत्री ने निचले सदन को बताया, “अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देने के लिए पीएम आज सदन में मौजूद रहेंगे।” सदन स्थगित होने से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री ने इसकी पुष्टि की।

Don`t copy text!