दीवार से सटाकर खोद दी पाइप लाइन,दीवार मे दरार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम लाला का पुरवा मजरे अम्बौर मे नमामि गंगे ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन की नाली दीवार से सटाकर खोद दी गई। जिससे मकान की दीवार मे दरार आ गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र प्रेषित कर के ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई तथा क्षतिपूर्ति कराने की मांग की है । ज्ञात हो कि ग्राम लालापुर मजरे अम्बौर मे पेयजल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है । ग्राम मे अम्बिका प्रसाद रावत की दीवार से सटाकर गहरी नाली खोद दिये जाने से उनकी दीवार मे दरार आ गई है । पीड़ित अम्बिका प्रसाद रावत ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र प्रेषित कर ठेकेदार अखिलेश मौर्य के विरूद्ध कार्रवाई करने तथा क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

