मनरेगा मे कथित भ्रष्टाचार का मामला अब पकड़ तूल …..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । विकास खण्ड मसौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत रसौली मे मनरेगा मे कथित भ्रष्टाचार का मामला अब तूल पकड़ रहा है । मसले मे भाकियू भी मैदान मे आ गई है । शिकायत के एक माह बाद भी प्रकरण की जांच न होने तथा संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा आरोपियों को बचाने के लिए असत्य जांच आख्या प्रेषित किये जाने की खबर से ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है । भारतीय किसान यूनियन (अरा•) के ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा ने ग्यारह ग्रामीणों के शपथ-पत्र व सैकड़ो हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को पुनः प्रेषित कर प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरूद्ध थाना सफदर गंज मे मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है ।
ज्ञात हो कि कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत रसौली द्वारा नहर पटरी की सफाई और पटाई के कार्य हेतु मनरेगा से वर्क आई डी जारी कराकर प्रधान ने मजदूरी के नाम पर अपने विश्वासपात्र लोगों के खातों पर पांच लाख बत्तीस हजार रुपए भेज दिये । आरोप है कि प्रधान ने उक्त स्वीकृत कार्य को नही कराया तथा उक्त कथित मनरेगा मजदूरों के बैंक खातों पर भेजी गई धनराशि को वापस निकलवाकर पांच लाख बत्तीस हजार की सरकारी रकम को हड़प लिया है । इस संबंध मे ग्राम वासियों द्वारा अधिकारियों को कई प्रार्थनापत्र दिये जाने के बाद भी आज तक कोई जांच और कार्रवाई न होना इस बात का पुख्ता प्रमाण है इस भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं । ताज्जुब की बात तो यह है कि जिला मुख्यालय की नाक के नीचे मात्र 7 किमी •पर जांच करने की किसी अधिकारी को फुर्सत नहीं है ? उधर खण्ड विकास अधिकारी महोदया ने जिलाधिकारी को जांच आख्या पत्रांक 131/शिका•जांच/आख्या /2023-24 दिनांक 28-7-2023 प्रेषित करके भ्रष्टाचारियों को क्लीन चिट दे दी है । भाकियू ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा ने बताया कि आगामी 13 अगस्त को ग्राम केसरीपुर मजरे रसौली मे भारतीय किसान यूनियन के संगठन को विस्तार देने के लिए महापंचायत आयोजित की गई है जिसमे जिलाध्यक्ष रामबरन वर्मा ,प्रदेश प्रभारी (पूर्वांचल) आशु चौधरी , युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या कपिल वर्मा तथा किसान नेता आलोक वर्मा व रोहित द्विवेदी आदि पधार रहे हैं । भाकियू ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि अब आर -पार की लड़ाई होगी । आयोजित किसान महापंचायत मे मनरेगा मे हुए भ्रष्टाचार के इस मुद्दे पर विचार तथा उसी के अनुरूप आन्दोलन की रूपरेखा तय की जायेगी ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

