फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप के सहारे हुई दोस्ती शादी फिर तलाक दोबारा संबंध ना बनाने पर की गाली गलौज जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के सहसवान बबराला मार्ग पर स्थित ग्राम खैरपुर खैराती के एक युवक की मध्य प्रदेश के जनपद भोपाल निवासिनी एक महिला से फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर कुछ समय पूर्व हुई दोस्ती के के बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाह करने के उपरांत कुछ समय बाद युवती ने अपने दोस्त पति से आपसी सहमति के बाद तलाक ले लिया तलाक लेकर युवती अपने घर वापस चली गई परंतु उसके दोस्त पूर्व पति दोबारा संबंध बनाने के लिए चैटिंग शुरू कर दी जवाब न मिलने पर गाली गलौज एवं फोटो सार्वजनिक करने एवं जान से मार देने की दी गई धमकी के उपरांत युवती ने थाना कोतवाली सहसवान पहुंचकर उपरोक्त दोस्त एवं पूर्व पति के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है युवती और युवक अलग-अलग संप्रदाय के हैं l
मध्य प्रदेश के मोहल्ला करोद निशातपुरा निवासी एक अल्पसंख्यक समुदाय की युवती की थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराती निवासी रवि पुत्र हुकुम सिंह के साथ कुछ दिन पूर्व व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हो गई थी दोस्ती के उपरांत दोनों ने अपनी सहमति से शादी कर ली शादी करने के उपरांत युवती ग्राम खैरपुर खैराती रवि के आवास पर रहने लगी परंतु दोनों के बीच आपसी गृह क्लेश कहासुनी के उपरांत दोस्त युवती ने अपनी ही सहमति से अपने दोस्त पति रवि से तलाक ले लिया तथा तलाक लेकर अपने घर वापस भोपाल चली गई lयुवती ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उपरोक्त रवि उसे दोबारा बुलाने के लिए चैटिंग करता है तथा ना आने पर पर उसे ब्लैकमेल तथा उसके फोटो सार्वजनिक करने की साथ ही गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी देता है जिससे मैं परेशान हो चुकी हूं पीड़ित युवती ने थाना कोतवाली पहुंचकर पूर्व दोस्त एवं पति रवि पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम खैरपुर खैराती के विरुद्ध धारा 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना उप निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

