मंडी समिति सफदरगंज की सचल दल द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियो को पकड़ कर 6658 3 शमन शुल्क जमा कराया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। मंडी समिति सफदरगंज की सचल दल द्वारा अनाधीकृत रूप से गेहूं व लकड़ी लाद कर् जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रालियो को पकड़ कर 6658 3 शमन शुल्क जमा कराया गया। मंडी सचिव शिव गोविंद यादव के निर्देशन मे सचल दल ने लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा चौराहे के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर तलाशी ली गयी तो ट्रैक्टर ट्राली पर लदे 45 कुंतल गेहूं के कोई कागजात न दिखाये जाने पर टीम के सदस्यों ने 15530 रुपया शमन शुल्क, 1035 रुपया मंडी शुल्क एव 518 रुपया विकास शुल्क के रूप मे जुर्माना किया। सचल दल द्वारा पकड़ा गया गेहूं बछरावां रायबरेली से बाराबंकी फ्लोर मिल को जा रहा था । इसी क्रम में गोंडा से लकड़ी लाद बाराबंकी की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर 45 हजार शमन शुल्क, 3 हजार मंडी शुल्क व 15 सौ रुपये विकास शुल्क का जुर्माना किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

