उपमुख्यमंत्री, सांसद एवं विधायकों ने ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का किया अवलोकन।’
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में आयोजित की गयी गोष्ठी।’

बाराबंकी: 14 अगस्त। देश के विभाजन 14 अगस्त 1947 के दौरान विभाजन की त्रासदी की स्मृति में आज जनपद में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाया गया। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं एवं तथ्यों पर आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग सतीश चन्द्र शर्मा, सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायकों द्वारा किया गया। सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग ‘‘विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस’’ मनाते हुए अपनी मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने पड़े थे। विभाजन की त्रासदी के दुष्परिणामों की स्मृतियों को भविष्य की पीढ़ियों, आमनागरिकों को परिचित कराने हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभाजन के परिणामस्वरूप नागरिकों ने किन-किन यातनाओं को सहा, इसका सम्पूर्ण चित्रण इसमें किया गया। उन्होंने कहा कि देश के बटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत की एकता को मजबूत करने का कार्य करते हुए योगदान देने वाले सभी देशभक्तों को शत-शत प्रणाम। उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा की वजह से लाखों बहनों और भाइयों को विख्यापित होना पड़ा।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने देश के विभाजन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विभाजन के दौर में आम नागरिकों पर की गयी जुर्मो की याद दिलाते हुए कहा कि भारत के इतिहास में काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीयता को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खण्डित कर दिया। उन्होंने विभाजन के दौरान आम जनमानस को जो दुख और पीड़ा को सहन करना पड़ा उनको अपनी शब्दों में अभिव्यक्त किया। इसी क्रम में राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग सतीश चन्द्र शर्मा ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विभाजन की त्रासदियों के दुष्परिणामों से उपस्थित भावी पीढ़ियों को अवगत कराया और कहा कि हमें अग्रेजों ने धर्म के आधार पर एक दूसरे से पृथक कर दिया था, उसी के परिणामस्वरूप हमारे देश का विभाजन हुआ। बीता हुआ समय हमें यह सीख देता है कि आने वाले समय में हम उन गलतियों को न करें, जो हमने पूर्व में किया है। हम सबको जाति, मजहब जैसे चीजों से परे रहकर हमेशा एकजुट रहना है, जिससे सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। हमारा देश विविधताओं वाला देश है, लेकिन इसके बावजूद भी हम एक है, और इसका एहसास हमें सदैव रहना चाहिए, तभी इस महान राष्ट्र की अखंडता बनाए रखेंगें।
इस अवसर पर मा0 सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायकगण शमीम अंसारी: सहित भारी संख्या में आम जनमानस व आदि उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

