स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी कार्यालय शैक्षिक संस्थानों पर झंडा फहराया गया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान । स्वतंत्रता दिवस पर कचहरी में अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्य प्रताप सिंह निमैश, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार एवं बार अध्यक्ष महावीर सिंह तहसील में एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार शर्मिदानंद, कोतवाली में सीओ श्याम नारायण, प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां,

ईओ डॉ राजेश कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रशांत त्यागी, खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख कृति सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, बीडीओ ज्योति शर्मा, तूफान सिंह यादव, अनिल यादव, पन्नालाल नगरपालिका इंटर कालेज में चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार सिंह, प्रमोद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राम सहाय बिंद, डीपी महाविद्यालय में विद्यालय संस्थापक एवं पूर्व सांसद डीपी यादव ने, आरकेएम एकेडमी में प्रबंधक रमाकृष्ण सक्सेना राय साहब, प्रधानाचार्य आदर्श सक्सेना, आदर्श जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक प्रेम स्वरुप गुप्त, प्रधानाचार्य रितु शर्मा, डा सविता मालपाणी, सर सय्यद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक दूल्हे हसन फराज, जूनियर हाईस्कूल हरदत्तपुर में प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद, नेहरू इंंटर कालेज मोहद्दीनपुर में प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत समदा में ग्राम प्रधान भगवान दास ने ध्वजारोहण किया। संघटक राजकीय महाविद्यालय में ब्लॉक प्रमुख पति व वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, प्राचार्य डॉ गुरदीप सिंह उप्पल, डा शुभ्रा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति ने विद्यालय तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कराए जाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

