महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके निकाले 37 लाख रुपए धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं।थाना सिविल लाइंस मैं उझानी कोतवाली निवासिनी एक महिला ने एक निजी बैंक खाते से 37 लख रुपए धोखाधड़ी करके निकाल कर ले जाने की एक आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में थाना कोतवाली उझानी के मोहल्ला नजीआई निवासी महिला सुदामा पत्नी देवकीनंदन ने बताया की थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा पुत्र चंद्रभान शर्मा ने यूनियन बैंक शाखा बदायूं से उसके खाते से 37 लाख रुपए धोखाधड़ी करके निकल लिए हैं जब वह बैंक से पैसे निकालने गई तब उसे बैंक द्वारा बताया गया की खाते से मनोज कुमार शर्मा ने 37 लख रुपए की रकम निकाली है पीड़िता ने थाना सिविल लाइन में आरोपी के विरुद्ध धारा 420 406 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!