सेन्ट्रल एकेडमी में पुलिस पाठशाला का आयोजन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में आज दिनांक 22-08-2023 ‘मिशन शक्ति’ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, नारी जागरूकता पर चर्चा की गयी, जिसमें कोतवाली नगर से आये हुए स्टॉफ ने विद्यालय की बालिकाओं से नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम पर अपने विचार साझा किये | जानकारी दी गई कि अपने माता-पिता के अलावा और कोई अपना शुभचिंतक नहीं है अतः अन्य से अपनी दूरी बना कर रखें | इसके लिए अनेक गुण बताये गए | अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पूजा आनंद जी ने बच्चों को उचित और आवश्यक जानकारी देने हेतु, इस कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए इन लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किया | बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

