वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शनिवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव मे वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे सम्पन हुई जिसमे रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात को लेकर जन जन तक पहुँचाने की अपील की गयी।

कार्यशाला में शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव ने 27 अगस्त को बूथ स्तर पर मोदी की मन की बात सुनने एव जन जन तक पहुंचाने की बात कही उन्होंने कहा कि अभियान के प्रारूप को अंतिम रूप दें कर कार्यशाला में प्रशिक्षित होने के बाद कार्यकर्ता बूथ स्तर पर वोटर चेतना अभियान चलाएंगे। सांसद प्रतिनिधि दिनेश रावत ने कार्यकर्ताओ को वोटर लिस्ट के साथ घर-घर पहुंचेंने और फार्म-7 के जरिये बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर करवाने के प्रति जागरूक किया और फार्म-6 के जरिये नए मतदाताओं को वोटर बनाने की अपील की । सांसद प्रतिनिधि दिनेश रावत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने ‘मन की बात’ नहीं, देश के मन की बात करते हैं. जिसमें वे राजनीतिक नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं.जिसे समाज के सभी लोगो तक पहुँचाने की जिम्मेदारी आप लोगो की है ।
कार्यशाला मे मंडल संयोजक केवल प्रसाद, महामंत्री देवी शंकर सोनी, रामचंद्र रावत, राम किशोर रावत, राम लखन रावत, रामू वर्मा, कल्लू यादव, सुनील कुमार चौहान, आशीष कुमार, राजेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद रावत, डा0 कमलेश चौहान, अभय सिंह, सुशील पटेल, रंजीत वर्मा, सुशील रावत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!