आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते 03 परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी पुलिस । ‌

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र तथा मौजूद समस्त काउंसलर व संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण महिला सहायता प्रकोष्ठ महिला कांस्टेबल 111 कविता, महिला कांस्टेबल 163 आरती, महिला कांस्टेबल 610 राखी, महिला कांस्टेबल 1522 मीना, महिला कांस्टेबल 1501 स्वाति द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 17 फाइलें लगाई गई । जिनमें से 15 फाइलों की काउंसलिंग हुई जिनमें से 03 फाइलों में समझौता व 02 फ़ाईल निरस्त की गई शेष फाइलों में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया । जिनमें 03 पारिवारिक समस्या के मामले में दोनों पक्षों की समस्या को सुनकर उन्हें समझा कर मन की कटुता को दूर करते हुए दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समझौता कराया गया । जिन मामलों में एक पक्ष उपस्थित हुआ उनमें अग्रिम तिथि दी गई तथा दूसरे पक्ष को नियत तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!