अखिलेश यादव के विचारों व उनकी सर्व समाज की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करें, हाजी फरीद

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी नवनियुक्त पदाधिकारी गण सपा मुखिया अखिलेश यादव के विचारों व उनकी सर्व समाज की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करें तभी समाजवादी सोच व आंदोलन मजबूत होगा। नौजवानों किसानों  व सर्व समाज के लोगों को सपा मुखिया अखिलेश यादव से तमाम अपेक्षाएं हैं।

उक्त विचार आज लोहिया भवन में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई ने सपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता  सदस्य जिला पंचायत,विजय यादव अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव मुस्ताक खां,अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त महासचिव आमिर अबरार ,रामनगर के नगर अध्यक्ष के0डी0खान को नियुक्त पत्र प्रदान करने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष  व्यक्त किया । श्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि आज समाज के सर्वहारा वर्ग  की लड़ाई सपा ही लड़ रही है पूरा देश महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं प्राप्त हो रहा है ऐसी स्थिति में सपा कार्यकर्ता सजगता से पार्टी को आगे बढ़ने का कार्य करें। सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व चेयरमैन हाफिज भारती की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों में सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद,ब्लॉक प्रमुख सिरौलीगौसपुर श्रीमती रेनू वर्मा जी,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह, उपाध्यक्ष यशवंत यादव, पूर्व प्रमुख मौलाना असलम, विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, अध्यक्ष आशीष आर्यन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, हाजी मुस्ताक अहमद, मजदूर सभा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश राजवंशी, सभासद ताज बाबा,अब्दुल रहीम ,मोहम्मद नईम, प्रतिनिधि हसमत अली गुड्डू ,जयप्रकाश वर्मा, असीम श्रीवास्तव, अजीत यादव, यशवंत यादव, सिरौली गौसपुर अध्यक्ष शिवकुमार यादव आदि  उपस्थित रहेबाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!