सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक स्वामी नाथ सोनी लेखपाल हिमांशु वर्मा ने ग्राम कटका के प्राथमिक विद्यालय में कोरोना वायरस से बचाव के लिये ग्रामीणों के साथ बैठक की बैठक में आगनबाडी कार्यकत्री आशाबहु आदि उपस्थित थी। बैठक में विचार ब्यक्त करते हुए राजस्व निरीक्षक स्वामी नाथ सोनी ने बार बार हाथ धुले भीड़ भाड वाले इलाकों मे न जायें जो एक माह मे विदेश से आयें हो उनकी गोपनीय सूचना करने तथा बुखार खांसी श्वसन क्रिया मे यदि किसी को दिक्कत हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर पंहुच कर चेक अप करा कर दवायें ले।इस मौके पर लेखपाल हिमांशु वर्मा प्रधान प्रतिनिधि शुऐब व आगनबाडी कार्यकत्री सहायिका आदि ने भी कोरोना से बचाव बारे में समझाया।ग्राम कसरैला डीह मे प्रधानाध्यपक महफूज अहमद ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे में ग्रामीणों को बताया सैदनपुर मे सहायक विकास अधिकारी पंचायत अभय शुक्ला प्रधान राजेश वर्मा आदि ने ग्रामीणों को जागरूक किया और कहा कि जागरूकता ही कारोना वायरस से सुरक्षा है।सीएचसी मे डाक्टर सन्तोष सिंह ने जागरूक किया ब्लाक मे बीडीओ कमलेश कुमार ने खलसापुर मे संजय सक्सेना ने मदारपुर मे चन्द्रशेखर गुप्ता आदि ने गांवो मे ग्रामीणों को जागरूक किया दरियाबाद विकास खंण्ड की ग्राम पंचायत कोटवाधाम मे ग्राम प्रधान मिथलेश तिवारी लेखपाल अवधेश शुक्ला ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे ग्रामीणों के साथ बैठक करके जागरूक किया जागरूकता साफ सफाई से ही बचाव सम्भव है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

