तालाब मे नहाने गये एक 18 वर्षीय युवक की तालाब मे डूब कर मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बुधवार की देर शाम तालाब मे नहाने गये एक 18 वर्षीय युवक की तालाब मे डूब कर मौत हो गयी है मौक़े पर पहुंची मसौली व सफदरगंज पुलिस देर रात्रि तक तालाब मे शव की तलाश मे जुटी रही।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी 18 वर्षीय मिथुन गौतम पुत्र चंद्रपाल बुधवार की शाम करीब 5 बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली स्थित तालाब मे नहाने गया था बरसात के चलते तालाब मे पानी अधिक होने के कारण मिथुन गहरे पानी में चला गया तथा डूब गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सफदरगंज एव मसौली पुलिस ने स्थानीय गौतखोरो की मदद से शव की तलाश शुरु करायी लेकिन देर रात तक शव की तलाश नही हो सकी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

